बिनौली (बागपत)। गणेश चतुर्दशी के उपलक्ष्य में पिचोकरा गांव में भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली। शोभायात्रा में दर्जनों झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। इसके उपरांत बैंडबाजों व दर्जनों मनमोहक झांकियों के साथ पांचाल बस्ती से भगवान गणेश की शोभायात्रा का शुभारंभ समाज सेवी सुनील पांचाल ने किया। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजों व डीजे पर भजनों पर नृत्य करते चल रहे थे। शोभायात्रा सम्पूर्ण गांव की परिक्रमा कर वापस पांचाल बस्ती में आकर हुई। शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश, भोला पार्वती, राधा कृष्ण, हनुमान, यशोदा मैया, देशभक्ति सहित दर्जनों झांकी आकर्षण का केंद्र बनी। शोभायात्रा में सोहन लाल, सुक्रमपाल, संजय पांचाल, रोहित पांचाल, विवेक, विशाल, राजू, बिट्टू, सचिन, सोनू आदि का सहयोग रहा।