फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशलक्षण पर्व से पहले घट यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जैन धर्म के सबसे बड़े पर्व 10 दिवसीय दशलक्षण पर्व 14 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं। इस अवसर पर श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर मंडी में मुनि सुरत्तन सागर जी महाराज ससंग के पावन सानिध्य में श्री दशलक्षण महामंडल विधान का भव्य आयोजन प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से शुरू होगा। दस लक्षण पर्व पर प्रात: 9 बजे से मुनि के विशेष मंगल प्रवचन होंगे। रात्रि में सवा छह बजे से गुरु भक्ति, संगीतमयी आरती तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन अजितनाथ मंदिर प्रांगण में होगा। 24 सितंबर को दशलक्षण पर्व के समापन पर श्री की विशाल स्वर्ण रजत यात्रा निकाली जाएगी और दिगंबर जैन इंटर कॉलेज पांडुक शिला मैदान में भव्य मेले का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

दशलक्षण पर्व से पूर्व बृहस्पतिवार को प्रात: 9: 00 बजे मुनि श्री सुरत्तन सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में विहार सभागार सत्यवती जैन धर्मशाला से घटयात्रा निकाली, जो अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। मंदिर कमेटी ने देवाधिदेव अजितनाथ भगवान के चरणों में विधान हेतु श्रीफल समर्पित किया और देवाज्ञा ले गई। इसमें अजितनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, अशोक जैन, मुकेश बजाज, मनोज जैन, अंकुर जैन, मदन लाल जैन, महेंद्र जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें