बड़ौत (बागपत)। शासन द्वारा बुधवार को साप्ताहिक बंदी के आदेश पूरी तरह बेअसर हो चुके हैं। बेखौफ दुकानदार अपनी दुकानें खोल रहे हैं। उन्हें न तो श्रम प्रवर्तन अधिकारी का डर है और न ही अन्य अधिकारी का। बुधवार को आक्रोशित श्रमिकों ने प्रदर्शन कर आदेशों को लागू करने की मांग उठाई।
शासन ने बुधवार को नगर मेें साप्ताहिक बंदी लागू करने के आदेश दिए थे। शासन के आदेशों के बाद दो-तीन बुधवार तो श्रम प्रर्वतन अधिकारी व पूर्व एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने सख्ती से साप्ताहिक बंदी कराई और जिन दुकानदारों ने दुकानें खुली रखी, उनके चालान सहित जुर्माना लगाया। लेकिन अब यह सब कार्रवाई बंद हो चुकी है और साप्ताहिक बंदी के आदेश भी बेअसर हो चुके हैं। बुधवार को श्रमिकों मेें मोहित, अनुज, अरुण, राजकुमार, निखिल आदि ने प्रदर्शन कर साप्ताहिक बंदी नियमित रूप से लागू किए जाने की मांग उठाई।