बड़ौत (बागपत)।
कृष्णा और हिंडन नदी की स्वच्छता के संबंध में क्षेत्र के लोगों ने मंडलायुक्त मेरठ को ज्ञापन देकर स्वच्छता की मांग की। रविंद्र ह्टटी समाजसेवी रंछाड़ के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने मेरठ पहुंचकर मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया। इसमें मांग की गई कि कृष्णा व हिंडन नदी में फैक्ट्रियों के दूषित जल को फिल्टर कर डाला जाए। उन्होंने नदियों में नहरों का भरपूर मात्रा में पानी छोड़ने की मांग की। उन्होंने नदियों के समीप कम से कम 400 फुट बिना फिल्टर की नालों से केवटी को बोरिंग करके सरकारी हैंडपंप लगाने की मांग की। ज्ञापन में टंकी का पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। जो पाइप लाइन खराब हो गई है उन्हें ठीक कराई जाये आदि मांगे प्रमुख थी। ज्ञापन देने वालों में सतेंद्र, राजेंद्र, नसीम, प्रमोद, हरपाल आदि रहे।
होटलों पर छापे मारे
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली प्रभारी वीएस सरोही को सूचना मिली की कि नगर के होटलों में युवक और युवतियां बैठकर अश्लीलता करते हैं। इस पर उन्होंने होटलों पर चेकिंग अभियान चलाया और एक होटल मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। ब्यूरो