बड़ौत (बागपत)।
मुस्लिम समाज के लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और पूर्व विधायक साहब सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा सबको साथ लेकर चलने से देश मजबूत होगा।
स्थानीय जेएएस मैरिज होम मेें आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी का नारा है सबका साथ सबका विकास। केन्द्र सरकार किसी के साथ जाति व धर्म का भेदभाव नहीं करती, हमारे देश में बहुत सारी जाति व भाषा सहित कई धर्म है, सबको साथ लेकर चलने से देश मजबूत होगा। कहा कि मै भी इंसानियत का सम्मान करता हूं, मेरे अंदर जाति धर्म का कोई भेदभाव नहीं है। विधायक साहब सिंह ने कहा कि क्षेत्र में हिंदु मुस्लिमों मेें कोई भेदभाव नहीं है, सभी लोग आपस मेें मिल जुल कर शांति से रहते हैं, कुछ शरारती तत्व माहौल को बिगाड़ने का काम करते है। इसकी अध्यक्षता हाजी असरफ अली ने की। संचालन बबलू मलिक ने किया। इसमें शमत कुरैशी, अबलु, शहजाद, आस मोहम्मद, शाजिद, शहीद, कमरूदीन, इदरीश, हाजी कल्लू, इस्लाम कुरैशी, याकूब, इकबाल, सलीम, जमील, फुरकान आदि रहे।