फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के धुत में शिविर में घुसा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव मेें मंगलवार की रात्रि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए कांवड़ शिविर मेें नशे मेें धुत चालक ने शिविर में ट्रक घुसा दिया। शिविर में मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई, हालांकि चार युवकों को चोट पहुंची। बाद मेें चालक ट्रक लेकर भाग निकला, जिसे लोगों ने बामनौली पुलिस चौकी के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन

बिजरौल गांव के लोगों ने कांवड़ शिविर लगा रखा है। मंगलवार रात्रि में लोग शिविर में कार्य कर रहे थे, तभी बड़ौत की ओर से एक ट्रक आया और शिविर मेें जा घुसा, वहां बैठे लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। हालांकि विपिन, बबलू, अमित, राजेंद्र को चोट पहुंची। इसके बाद ट्रक चालक बुढ़ाना की ओर भाग निकला। लोगों ने उसका पीछा किया और बामनौली पुलिस चौकी पर उसे पकड़ लिया। इसे लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक व ट्रक को कब्जे में कर लिया। अभी तक मामले मेें रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इसमें धर्मराज, मांगेराम, संजीव, फेरू शर्मा, जितेंन्द्र, रविंद्र पोसा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें