फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य के पक्ष में शिक्षकों और छात्रों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य पर दिगंबर जैन समाज समिति द्वारा गेट तोड़ने के झूठे आरोप के मामले में कोतवाली में पुलिस द्वारा बिना जांच किए प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर आक्रोशित प्रोफेसरों व छात्र-छात्राओं का बुधवार को भी धरना जारी रहा। उनका कहना था कि प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह पर गेट तोड़ने का झूठा आरोप लगाया और उनके खिलाफ बड़ौत कोतवाली मेें मामला भी दर्ज करा दिया गया। जबकि एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने दिगंबर जैन समाज समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों को गलत बताया था। एसडीएम के आदेशों को भी समाज के लोग नहीं मान रहे हैं। उन्होंने प्राचार्य पर हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग उठाई। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। धरने पर मौजूद डा. किरण गर्ग, डा. महेश कुमार मुछाल, डा. विनोद कश्यप, डा. आंसु उज्ज्वल, डा. दीपक जैन, डा. अनिल जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें