फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से की जर्जर मकान से निजात दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे के भुवाला पट्टी के एक मकान में दरार आने से पूरा परिवार दहशत में है। पड़ोसी दीवार को हटाने नहीं दे रहा है। पीड़ित परिवार ने एसडीएम बड़ौत बड़ौत से शिकायती कर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर छपरौली को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बा निवासी महिला सुदेश देवी पत्नी आनंद शर्मा ने एसडीएम बड़ौत को पत्र सौंपा, इसमें कहा उनके मकान की पश्चिम दिशा में एक मकान है जिसे दीवार में पानी भर जाने से दरार आ गई है। इसी दीवार पर दूसरी मंजिल पर एक कमरा बना हुआ है जो कभी भी परिवार की जान को खतरा पहुंचता सकता है। जब पीड़ित ने पड़ोसी से जर्जर दीवार हटाकर नई दीवार को निकलवाने की बात कही तो पड़ोसी ने साफ मना कर दिया। उनका परिवार दहशत में जी रहा है जर्जर दीवार के चलते उनका मकान कभी भी जानलेवा हो सकता है। महिला की शिकायत पर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने इंस्पेक्टर छपरौली को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इंस्पेक्टर छपरौली विजय कुमार सिंह ने बताया मौके पर इस टीम ने जांच कर पाया कि जर्जर दीवार होने से कभी भी हादसा हो सकता है। पुलिस कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त कस्बे की धनकोशिया पट्टी के शमशाद पुत्र समंद अली का बरसात से जर्जर हुआ कमरा गिर गया और पास की दीवारों में दरार आ गई। क्षेत्र के कूड़ी गांव निवासी किरणपाल पुत्र हरपाल सिंह की मकान की दीवार गिर गई, जिसे मकान जर्जर हालत में पहुंच गया है। इससे कभी भी अनहोनी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें