बागपत। शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को आठ विषयों की पूरक परीक्षा हुई। इसमें 61 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। परीक्षा के दौरान पांच छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। इसमें सतीश त्यागी, आनंद शर्मा, मुकेश राज, रविदत्त शर्मा, डॉ. राधेश्याम शर्मा आदि रहे।