फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

दाहा गांव में सल्फर प्लांट के पास बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर 11 हजारी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। कांवड़ मार्ग से गुजर रहे कई कांवड़ियां तार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा किया। निरपुड़ा बिजलीघर पर सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई। शाम तक भी टूटे तार को नहीं जोड़ा गया था।
सोमवार को दाहा गांव में सल्फर प्लांट के पास अचानक खपराना फीडर की 11 हजारी विद्युत लाइन का तार टूटकर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर गिर गया। कांवड़ मार्ग से गुजर रहे कई कांवड़ियां तार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। सत्यवीर सिंह राणा के खेत में काम कर रहे मजदूरों ने भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा किया। ग्रामीणों ने निरपुड़ा बिजलीघर में सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई।
विज्ञापन

भाजपा नेता विक्रम राणा ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता बड़ौत से फोन पर बात की और तार को जुड़वाने की मांग की। उन्होंने बताया कि खपराना फीडर की लाइन जर्जर हो चुकी है। आए दिन तार टूटकर गिरने से कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन विद्युत निगम के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। जिस कारण उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है। हंगामा करने वालों में बबलू, सचिन, नरेंद्र, बिट्टू, पवन, सत्यवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

चांदीनगर। गांव रटौल में सोमवार की रात में करीब दस बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने बिजलीघर में सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। देर रात रात ठीक कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें