बड़ौत (बागपत)।
मीरापुर रजबाहे के टूटे पुल के मुद्दे को अमर उजाला द्वारा लगातार प्रकाशित करने के बाद सिंचाई विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई से बचने के लिए विभागीय अफसरों ने टूटे पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
सिंचाई विभाग के अफसरों की लापरवाही के चलते पिछले एक माह से मीरापुर रजबाहे का बिजरौल रोड स्थित पुल टूटा पड़ा है, जिस कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ हादसों की आशंका बनी रहती है। कई बार समाजसेवी विनीत मलिक और सभासद योगेश तोमर ने समस्या को लेकर प्रदर्शन किया, इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो विभागीय अफसरों मेें हड़कंप मच गया। कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल प्रभाव से टूटे पुल को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया। इसको लेकर नगरवासियों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। खुशी जताने वालों में सोनू तोमर, योगेश तोमर, मोहित तोमर, सचिन चौहान, सत्यपाल, इकबाल, रवि चौहान, मोनू, विनीत मलिक, बबलू, गौरव मलिक आदि रहे।