फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असारा में अस्पसंख्यक करेंगे कांवड़ियों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत / रमाला (बागपत)। असारा गांव में अल्पसंख्यक अधिकार परिषद की बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर मंथन किया । साथ ही कांवड़ियों के स्वागत व खानपान की व्यवस्था के लिए शिविर लगाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बैठक में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यूसुफ चौधरी ने कहा कि भारत में अनेकता मेें एकता का पाई जाती है। हजयात्रा, कांवड़ यात्रा, दीपावली, ईद जैसे त्योहार पर हिंदू-मुस्लिम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। हम भारतीयों को ऐसी ही एकता की मिसाल कायम करनी चाहिए। बैठक मेें क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर कांवड़ियों का स्वागत करने उनके खान-पान व रहने की व्यवस्था करने के लिए शिविर लगाने का निर्णय लिया। कांवड़ियों का स्वागत प्रबंध करने के लिए परिषद के पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष मास्टर मोहम्मद उमर को जिम्मेदारी सौंपी गई। मोहकम पहलवान ने कहा कि हम सब को कांवड़ यात्रा मिलजुल कर सफल बनाने की जरूरत है। सचिव कारी तारीक ने कहा कि मुस्लिम भाई भी कांवड़ यात्रा में सहयोग करेंगे। अध्यक्षता मौलाना मुस्तकीम व संचालन मास्टर शौकीन ने किया। इसमें कारी खालिद, फैयाज अहमद, मास्टर इस्लामुद्दीन, डॉ. खलील अहमद, नियाजूद्दीन, मुनशब अली, जावेद, कल्लू, मोहम्मद हारूण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें