फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने मांगा बीडीओ से विकास कार्यो को ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल को निरीक्षण के दौरान पिलाना, खेकड़ा और बड़ौत ब्लॉक में विकास कार्यों पर खर्च और अवशेष धनराशि का ब्योरा नहीं दिया। जिस पर उन्होंने खेद व्यक्त किया। डीडीओ और डीपीआरओ को नोटिस जारी कर सभी सभी वीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारियों से 15 दिन में कार्य पूर्ति जमा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल ने पहले खेकड़ा, फिर पिलाना और बाद में बड़ौत ब्लॉक का निरीक्षण किया । यहां पर उन्हें काफी कमियां मिली, इसे दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी गांवों में राज्य वित्त, 14वे वित्त योजनांतर्गत प्राप्त, खर्च और अवशेष धनराशि का ब्योरा कई बार मांगा, लेकिन उन्हें उपलब्ध नहीं कराया। वर्ष 2017-18 और 2018-19 का कोई ब्योरा प्रस्तुत नहीं किया। इस पर उन्होंने खेद व्यक्त किया। बीडीओ ने बताया कि अभी तक ग्राम पंचायत की कार्य पूर्ति प्राप्त नहीं हुई है। कई बार निर्देशित किया जा चुका है। सीडीओ ने डीडीओ हुब लाल और डीपीआरओ संजय कुमार यादव को नोटिस जारी किया। सभी वीडीओ और पंचायत अधिकारी का अपने स्तर से निर्देशित करें कि 15 जून तक ग्राम पंचायतों की कार्य पूर्ति जमा करा दें। किसी ने भी कार्यपूर्ति जमा नहीं की तो उनका जून माह का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें