बड़ौत (बागपत)। विजयीभव विद्यापीठ मेें बृहस्पतिवार को सीबीएसई दसवीं परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ चेयरमैन सतीश मान ने किया। उन्होंने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम में भाविका तोमर ने 94 प्रतिशत, करुणानिधि ने 93.6 व उज्ज्वल ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा चेतन वत्स, अक्षय, लक्ष्य कुमार गर्ग, अनमोल राणा, तरुण, कुश, शैली नैनी, शगुन तोमर, विजय सोलंकी, वरुण तोमर, आयुषी, मानसी तोमर, अर्णव, शुभम पंवार, अंश पंवार, प्रिंस, अभिषेक चौधरी, रितिश तोमर, संदेश कुमार ने अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। मेधावियों को चेयरमैन सतीश मान ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें राजेंद्र, सहेंद्र सिंह, सुदेश, वीर सैन, शौकीन मलिक आदि मौजूद रहे।