फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान वर्ग में सारांश गोयल जिला बागपत टॉपर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीबीएसई 12वीं के नतीजों में मेधावियों ने कामयाबी का डंका बजा दिया। विज्ञान वर्ग में सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के सारांश गोयल ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। इसी स्कूल की सुरभि गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। जेएनवी शरफाबाद के पारस चौधरी और ग्रो वैल जूनियर हाईस्कूल बड़ौत की मानवी राज ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। कॉमर्स वर्ग में कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल मलकपुर बड़ौत के शिवा पंवार ने 96.6 प्रतिशत हासिल कर जिला टॉप किया।
विज्ञापन

शनिवार को सीबीएसई 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित हुए। जिले की टॉप टेन मेरिट में अलग-अलग स्कूलों के 17 मेधावी छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई। विज्ञान वर्ग में सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के सारांश गोयल ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। सुरभि गुप्ता दूसरे और जेएनवी शरफाबाद के पारस चौधरी और ग्रो वैल जूनियर हाईस्कूल बड़ौत की मानवी राज ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। संयुक्त मेरिट में कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल मलकपुर बड़ौत के शिवा पंवार ने 96.6 प्रतिशत हासिल कर चौथा, लेकिन कॉमर्स की मेरिट में पहला स्थान हासिल किया। गेटवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बागपत के सागर नैन ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर कामयाबी के झंडे गाड़ दिए। स्कूलों में खुशी का माहौल है। अभिभावकों और शिक्षकों ने मिठाई बांटी। मेधावियों ने भविष्य के सपने बुनें। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा के स्कूलों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें