फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहा में आंदोलनकारियों और लेखपाल की वार्ता विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। दाहा गांव में जल भराव की समस्या को लेकर दो मोहल्लों में चल रहे भूख हड़ताल और धरना सोमवार को भी जारी रहा। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल धरनारत ग्रामीणों के बीच पहुंचे। एक घंटे तक वार्ता चली। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक डीएम नहीं आएंगे, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

दाहा गांव के गंवाड़ वाले मोहल्ले में जल भराव की समस्या को लेकर तीन दिनों से ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं पट्टी भौंरा में भी ग्रामीण का धरना दूसरे दिन जारी रहा। दोनों मोहल्लों में पिछले तीन साल से जल भराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीण बेहद परेशान हैं। सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों के बीच एसडीएम बड़ौत आने थे, लेकिन किन्ही कारणों से नहीं पहुंचे। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ग्रामीणों के बीच पहुंचे और मनाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों ने कहा जब तक डीएम खुद आकर समस्या का समाधान नहीं करेंगे, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरनारत ग्रामीणों के बीच ग्राम प्रधान के पति सुशील राणा पहुंचे। उन्होंने बताया कि जलनिकासी के लिए पंप सेट लगवाए हैं। समस्या से निजात दिलाई जाएगी। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि गांव में जल भराव की समस्या गंभीर है। एंटी भूमाफिया टीम को भेजकर तालाब को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। दोनों तालाब की खुदाई का प्रस्ताव भेजा है। फिलहाल जलनिकासी के लिए अस्थाई व्यवस्था कराई है। धरने पर कृष्णपाल, बलराम, सत्येंद्र, लाला, ओमबीर, ओमपाल, इकबाल, सुरेंद्र राणा, प्रवीन राणा, देवेंद्र राणा, उदल राणा, ऋषिपाल राणा, राजेश राणा, बिजेंद्र सिंह राणा, यासीन, मनव्वर, अख्तर, गफ्फार, रामपाल, शहजाद, फैजान, संजय, चरण सिंह, फरीदा, मेहमूदन, शहनाज, शकीला, समीना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें