बड़ौत (बागपत)। दून पब्लिक स्कूल में सोमवार को कॅरियर एंड मेमोरी सेमिनार का आयोजन किया। आधुनिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित शिविर में इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. कुमार पुनीत गोयल ने बच्चों को बारहवीं के बाद अपने कॅरियर को चुनने के टिप्स बताए। मेमोरी को किस प्रकार मजबूत बनाए, बार-बार रिविजन को छोड़कर छोटी तकनीक के द्वारा याद रखने की जानकारी दी। कामर्स का रास्ता चुनने वाले छात्रों को सीएस, एसए, सीए के विषय की जानकारी दी। इसमें स्कूल के प्रबंधक प्रशांत जैन, प्रधानाचार्या अर्चना सिंह, रेखा तोमर, पूनम शर्मा, सोनल, विजय शर्मा, रविंद्र तोमर, आदित्य जैन, अमन, मीनाक्षी का योगदान रहा। ब्यूरो