फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं की जानकारी देने वाला बोर्ड फांक रहा धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत निगम के एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात कर्मचारी प्रदेश सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के लिए संचालित की जाने वाली योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। इतना ही नहीं निगम की योजना का प्रसार करने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा भेजा बोर्ड भी अब धूल फांक रहा है। इससे विद्युत उपभोक्ताओं मेें आक्रोश पनप रहा है।
प्रदेश मेें योगी सरकार आते ही उपभोक्ताओं के दिन बहुरने लगे थे, क्योंकि प्रदेश सरकार ने आर्थिक और सामाजिक तौर पर कमजोर परिवारों को घर-घर विद्युत कनेक्शन दिलाने के अंतर्गत शिविर लगाकर सुगम योजना सहित सौभाग्य योजना सहित अन्य योजनाओं को संचालित कर दिया था, लेकिन विद्युत निगम के एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात कर्मचारी प्रदेश सरकार की योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। आए दिन उपभोक्ता नया विद्युत कनेक्शन लेने, त्रुटि पूर्ण विद्युत बिलों को ठीक कराने सहित अनेकों समस्याओं को लेकर दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के कर्मियों की लापरवाही की हद का इस बात से पता चलता है कि उच्चाधिकारियों द्वारा योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराने के लिए कार्यालय में भेजा बोर्ड अब धूल फांक रहा है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। इस संबंध में एक्सईएन प्रथम राहुल शर्मा ने कहा योजनाओं में लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। तत्काल प्रभाव से बोर्ड को सही जगह पर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें