फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में जगह- जगह लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के जगह-जगह लगे कूडे़ के ढेर स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे हैं। गंदगी से लोगों को संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हैं, इससे नगरवासियों मेें आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है, वहीं स्वच्छता अभियान नगर में दम तोड़ चुका है। नगर में ऐसी कोई सड़क नहीं है, जहां कूडे़ का ढेर न लगा हो। गांधी रोड पर कई अस्पताल हैं, यहां प्रतिदिन हजारों मरीज इलाज कराने आते हैं। उनके साथ-साथ वहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी गंदगी का सामना करना पड़ता है। सोनू तोमर, गौरव मलिक, विनीत मलिक, मोहित तोमर का कहना है कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने को लेकर दर्जनों बार अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
उधर नगर पालिका के चेयरमैन अमित राणा का कहना था कि नगर मेें गंदगी की समस्या को दूर करने के लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें