फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में जर्जर एंव टूटी सड़कें बनी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र में जर्जर और टूटी सड़क होने से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया और कहा कि काफी समय से वे इस परेशानी से जूझ रहे हैं। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर क्षेत्र में सड़क बनवाने की मांग की है, ताकि लोगों हो राहत मिल सके।
विज्ञापन

ककौर- बदरखा-छपरौली सड़क मार्ग इतना जर्जर हो चुका है कि इस पर चलना किसी के लिए भी खतरे से खाली नहीं है, इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। जर्जर व टूटी सड़क क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं, इससे क्षेत्र में कई बड़े हादसे हो चुके हैं। इसी प्रकार के क्षेत्र में कई हादसे हो चुके हैं। हलाकान लोगों ने शीघ्र सड़क बनवाने की मांग डीएम से की है। क्षेत्रवासी रामपाल सिंह, जगपाल, हरबीर, जितेंद्र, अजय, तेजेंद्र सिंह आदि ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के जेई ने बताया कि इस सड़क मार्ग का बनाया जाना और चौड़ीकरण पर सर्वे पूरा हो चुका है। सड़क की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर हो जाएगी। विभागीय प्रक्रिया पूरी होते ही इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें