बागपत। प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर सोमवार से कलक्ट्रेट में तीन दिवसीय लोक कल्याण मेले और प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। विभागाध्यक्षों से योजनाओं की जानकारी ली।
सोमवार को कलक्ट्रेट में आयोजन हुआ। डीएम ने बताया कि यह जनपद स्तरीय मेला तीन दिवसीय रहेगा। कोई भी आकर किसी भी विभाग से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है और लोक कल्याण मेले के अवसर पर ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की जा रही है। डीएम ने कहा कि पात्रता के आधार पर योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। शासन द्वारा संचालित योजनाओं से पात्र व्यक्ति से वंचित नहीं रहना चाहिए, तभी आम आदमी के लिए योजना का लाभ है। लाभार्थियों को भी विभागों द्वारा सम्मानित किया गया। निर्देश दिए जिन विभागों के स्टॉल नहीं लगे हैं, वह दूसरे दिवस जरूर लगा लें। स्टॉलों की संख्या अधिक से अधिक होनी चाहिए। कोई विभाग बिना स्टॉल लगाए छूटना नहीं चाहिए। एडीएम लोकपाल सिंह सहित कई अधिकारियों ने कैंप स्वास्थ्य की जांच कराई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बागपत द्वारा शासन द्वारा संचालित वर्तमान योजनाओं की होर्डिंग, प्रदर्शनी लगाई। वैन के माध्यम से भी योजनाओं की जानकारी दी । इसमें सीडीओ चांदनी सिंह, एडीएम लोकपाल सिंह, ओसी अजय कुमार उपाध्याय, डीएफओ अरुण कुमार, डीआईटोएस पीके मिश्रा, बीएसए योगराज सिंह, अशोक अंतिल मौजूद रहे। उधर, डीएम ने मेले में पहुंचे एक वृद्ध से ही इसका उद्घाटन कराया।
डीएम ने किया कलक्ट्रेट का औचक निरीक्षण
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने सोमवार को कलक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया। सभागार में अच्छी लाइट लगाने के निर्देश दिए। जो विद्युत तार खुले दिखाई दें रहे हैं वह कवर किए जाए। कार्य को गंभीरता के साथ समय से कर्मचारी पूरा करें। लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलक्ट्रेट हमेशा साफ सुथरा रहना चाहिए। बिना कारण लाइट का उपयोग न करें। विद्युत कक्ष का दरवाजा हमेशा बंद रहना चाहिए। सुलभ शौचालय गंदा दिखाई दे रहा है और जो पाइप टूटे हुए इन्हें भी तत्काल ठीक किया जाए। एडीएम लोकपाल सिंह, ओसी अजय कुमार उपाध्याय, नाजिर शैलेस अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।