हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में हुए दंगल में दाहा के पहलवान पंकज राणा ने हिमाचल केसरी पहलवान को हराकर एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। पहलवान ने 51 हजार रुपये की कुश्ती जीती। उसका गांव लौटने पर स्वागत किया जाएगा।
चौधरी चरण सिंह व्यायामशाला दाहा के खलीफा रघुनाथ सिंह ने बताया तीन से चार अप्रैल तक चले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में चले दंगल में दाहा के पहलवान पंकज राणा ने भी भाग लिया। दंगल में पहलवान पंकज राणा ने हिमाचल केसरी पहलवान प्रदीप को हराकर 51 हजार रुपये की कुश्ती जीती। 15 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में पंकज राणा लगातार अटेक करता रहा। इससे पहले भी पहलवान ने झांसी में हुए दंगल में भारत कुमार का खिताब जीता। पहलवान के कुश्ती जीतने की सूचना पर दाहा गांव के पहलवानों में खुशी की लहर है। गांव लौटने पर पहलवान का स्वागत होगा।