रमाला (बागपत)। भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मानव विकास संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मुलाकात की। पानीपत-मेरठ रेलवे लाइन का निर्माण और बड़ौत में दोनों रेलवे फाटकों पर फ्लाईओवर का निर्माण की मांग की। तुगाना ने बताया कि रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर नहीं होने के कारण नगर में ट्रेनों के आने और जाने के समय जाम लग जाता है। लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अमीनगर रोड, बुढ़ाना रोड और बरनावा रोड पर जाम की स्थित बनी रहती है। वाजिदपुर नाग मंदिर रोड की चौड़ीकरण करने की मांग की। इसमें कृष्णपाल राणा प्रधान, जसवीर सोलंकी आदि मौजूद रहे।