अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। अंबेडकरनगर वार्ड नंबर दो में पशु चिकित्सा विभाग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का आयोजन किया। इसमें 216 पशुओं की जांच की । शिविर का उद्घाटन चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने किया। उन्होंने पशु पालकों से मवेशियों को संतुलित आहार, समय से टीकाकरण के लिए जागरूक किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजपाल सिंह ने पशु पालकों से चिकित्सा, कृतिम गर्भाधान, बधियाकरण, टीकाकरण, कृमिनाशक, लघु, शल्य चिकित्सा के साथ अनुर्वरता से ग्रस्त दुधारू पशुओं के बारे में बताया। डॉ. सुबोध ने बताया कि शिविर में 216 पशुओं की जांच की गई। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश अग्रवाल, डॉ. रविश कसाना, डॉ. अमित सक्सेना, डॉ. विनय कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी दवेंद्र, धर्म सिंह, अजब सिंह, पूर्व डायरेक्टर चौधरी प्रहलाद सिंह, पूर्व सभासद अश्वनी मानव, सभासद रोहित उर्फ बंदी का सहयोग रहा।
पात्रों तक पहुंचाए योजनाओं का लाभ: डीएम
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी संचालित समस्त योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएं। अधिकारियों को अपने विभाग की सूक्ष्मता से जानकारी होनी चाहिए। जिन्हें जानकारी नहीं होगी उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। विकास कार्य समय सीमा के अन्तर्गत तथा मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराये। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण न हो। इसमें सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, डीडीओ हुब लाल, डीएफओ अरुण कुमार, पीडी एमएल पटेल, सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।