दोघट (बागपत)। सहकारी समिति की ओर से किसानों को गेहूं की अगेती और पछेती प्रजाति का बीज मिश्रित कर वितरित करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की गई है। किसानों का कहना है कि खेतों में गेहूं की फसल में बाली आने पर इसका पता चला।
राजपाल शास्त्री, कृष्णपाल, विकास, कालू, चरण सिंह ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को भेजे पत्र में कहा कि नवंबर माह में क्षेत्र की समिति से गेहूं का बीज किसानों को वितरित किया गया था। किसानों ने बीज की बुवाई कर दी। अब खेतों में गेहूं की फसल पर बाली आ गई है। आरोप है कि गेहूं की अगेती और पछेती प्रजाति का बीज मिश्रित कर वितरित किया गया था, जिस कारण खेतों में दोनों प्रजातियों की फसल हो गई है। एआर कॉपरेटिव विकास कुमार का कहना है कि अगर उन्हें इस तरह की शिकायत मिलती है जो जांच कराई जाएगी।