बड़ौत (बागपत)।
माउंट लिटरा स्कूल में मंगलवार को इंडियन मैथ ओलंपियाड का आयोजन किया, इसमें स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान विजेताओं को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
ओलंपियाड का शुभारंभ स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य अजय शर्मा और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। इसमें कक्षा तीन से दस तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया इंडियन मैथ ओलंपियाड में 125 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर ओएमआर शीट पर उत्तर दिए। बाद में मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसमें अक्षत जैन, ऋषभ जैन, अक्षित, आकाश, दीप, सुरभि, आरती, अंशिका आदि रहे।