दोघट (बागपत)। शिव शंकर पब्लिक स्कूल, दाहा में आयोजित समारोह में जूनियर छात्र-छात्राओं ने सीनियर छात्र-छात्राओं को विदाई दी। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह राणा ने किया। इसके बाद सीनियर छात्रों को जूनियर छात्रों ने तिलक कर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने भक्ति एवं लोक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इसमें पवन शास्त्री, सुलेख चंद, वासुदेव, मनीषी, रीतू, चंचल, नरेंद्र, नेहा, पूर्णिमा, विमलेश, कमलेश, दिशा आदि रहे।