बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी एसटीएफ भी करेगी। एसटीएफ के डीजीपी अमिताभ यश ने संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र का ब्योरा मांगा है। इसके अलावा नकल कराने वालों की सूची 30 जनवरी भेजने को कहा है।
छह फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा शुरू होगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स भी सक्रिय हो गई है। एसटीएफ के डीजीपी अमिताभ यश ने प्रदेश के सभी डीएम और एसपी को पत्र भेजकर अपने जनपदों के संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी है। इनमें वह केंद्र हं,ै जहां पर नकल पूर्व में पकड़ी या नकल की शिकायत मिली। इसके अलावा पूर्व में कौन नकल कराने में पकड़ा। उसकी सूची बनाए और 30 जनवरी तक उनको उपलब्ध करानी होगी। उधर, बागपत एसपी जय प्रकाश ने कहा संवेदनशील केंद्र और नकल कराने में शामिल रहे लोगों की सूची तैयारी की जा रही है।
बागपत में तीन संवेदनशील और
पांच अति संवेदनशील केंद्र
बागपत। जिले में 47 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया। एमजीएम इंटर कालेज ढिकौली, गांधी विद्या निकेतन इंटर कालेज बूढ़पुर और शाहमल स्मारक इंटर कालेज बिजरौल अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा है। महर्षि दयानंद इंटर कालेज नंगला बड़ी और गॉडविल इंटर कालेज किरठल संवेदनशील हैं।
पिछले वर्ष लीक हो गया पर्चा
बागपत। जिले में वर्ष 2016-17 की परीक्षा सुर्खियों में रही थी। इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय का पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले ही आउट हो गया था। अफसरों को यह पेपर दोबारा कराना पड़ा था।