फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्यप समाज को मजबूत बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्यप समाज को मजबूत बनाने का आह्वान
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बिनौली क्षेत्र के कैडवा कंबाला गांव में कश्यप समाज की पंचायत हुई। इसमें समाज के उत्पीड़न पर रोष जताया गया। साथ ही समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
पंचायत में समाजसेवी एवं पूर्व सैनिक सुभाष चंद्र कश्यप ने कहा कि मध्यप्रदेश में कश्यप समाज की उपजातियां अनुसूचित जाति से बाहर निकाल दी गईं। यह समाज के लोगाें का उत्पीड़न है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार से अपील की गई थी कि वह इन जातियों को वापस अनुसूचित जाति-जनजाति का आरक्षण दें। उत्तर प्रदेश में भी कश्यप समाज की 17 जातियों को अनुसूचित जाति-जनजाति का दर्जा दे नहीं मिला तो समाज के लोग अन्य दलों की तरह भाजपा को भी कड़ा सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में सोनी कश्यप हत्याकांड पर भी रोष जताया गया और श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही सरकार से अपील की गई कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। अध्यक्षता सुभाष कश्यप भीलवाड़ा व संचालन दीपक कश्यप ने किया। पंचायत में चौधरी भंवर सिंह लखीमपुर, मनजीत कश्यप, बाबूराम कश्यप, संजय कश्यप, मनीष कश्यप, नीतू कश्यप, राजवीर कश्यप, रूपी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें