फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी की बैठक में मनरेगा कार्यो के लिए 30 लाख का बजट हुआ पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खंड विकास मुख्यालय में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें मनेरगा कार्यों के लिए 30 लाख रुपये का बजट पास हुआ।
बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख ममता ने की। संचालन खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद ने किया। बैठक में ग्राम प्रधान गुराना रणधीर सिंह और अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा गांवों में जो विकास कार्य चल रहे हैं, उनकी गति धीमी है। उन्होंने विभागीय अफसरों सहित ग्राम सचिवों से अपील की गांव में चल रहे विकास कार्यों को जल्द कराया जाए। साथ ही प्रस्ताव पास कर नए कार्यों को अनुमति दी जाएगी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी प्रधानों की मांगों को समर्थन किया। बैठक में मनेरगा कार्यों के लिए 30 लाख का बजट पास किया । बीडीओ प्रेमचंद ने कहा ग्राम सचिव शासन द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में एडीओ पंचायत रणधोल सिंह, ग्राम प्रधान बरवाला उपेंद्र, गूंगा खेड़ी प्रधान संजीव, शहीद, अनिल कुमार एडवोकेट, रविंद्र प्रधान, शमीम, दीपक, नीरज, ग्राम सचिव प्रिंस जैन, सतीश, भूपेंद्र, रेशू, विकुल, विकास राठी, रोहित, सुशील, नीरज, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें