रमाला (बागपत)। रमाला गन्ना समिति कान्हड़-दोघट मार्ग पर सड़क का निर्माण कराए जाएगी। सड़क निर्माण के लिए समिति ने 22 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी।
कान्हड़-दोघट मार्ग काफी समय से जर्जर हालत में था। इसको लेकर लोकेंद्र ठेकेदार के नेतृत्व में दोघट कस्बा वासी उच्च अधिकारियों से मिले और दो किलोमीटर लंबे कान्हड़-दोघट मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। लोकेंद्र ने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया शीघ्र ही मार्ग के निर्माण का पैसा स्वीकृत कराकर कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया रमाला गन्ना समिति कान्हड़-दोघट सड़क का निर्माण कराएगी। इसके लिए 22 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस पर एक सप्ताह में कार्य शुरू होगा।