दोघट (बागपत)। कस्बे के बाजार में अचानक बिजली का तार टूटकर गिरने से भगदड़ मची गई। कई लोग बाल-बाल बचे। इससे नाराज लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
दोघट में बुधवार को अचानक एलटी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। उस समय यासीन व चंद्रपाल भी बाजार में सामान लेने आ रहे थे। वे बाल-बाल बीच गए। लोगों ने दोघट बिजलीघर पर सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। इससे नाराज लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा शीघ्र जर्जर तार न बदल तो निगम के खिलाफ धरना होगा। सूचना मिलने के बाद जेई राकेश कुमार ने लाइनमैनों को भेजकर तार जुड़वाया और कस्बावासियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही जर्जर तार बदलवाए जाएंगे। इसमें संजय, विनोद वर्मा, सहदेव पावर, अमित पवार, दिनेश कुमार, तेजपाल ,यासीन, अंकित कुमार, दीपू, विकास कुमार ,अशोक कुमार, आशु वर्मा, विवेक कुमार, दीपक आदि रहे।