बड़ौत (बागपत)।
74 यूपी वाहिनी एनसीसी बड़ौत के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नगर मेें सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अपने परिवेश को साफ रखना और सफाई के नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है। खुले में शोच करना बीमारी को न्योता देना है। इसमें सूबेदार जसवंत सिंह, नायाब गिरधारी लाल, बीएचएम, मंगल सिंह, हवलदार गुरूजोद सिंह, सीएचएम सुखपाल, विपिन, अशोक, मनोज धामा, अनिल, अरविंद, घनश्याम शर्मा, ओमपाल, राजेंद्र, राज कुमार, प्रमेंद्र, अतर पाल सिंह रहे।
भारतीय संस्कृति से रूबरू हुआ कनाडा का दल
बड़ौत। ऋषिकुल विद्यापीठ जागोस में मंगलवार को कनाडा से पहुंचा शिक्षकों व छात्रों का दल भारतीय संस्कृति से रूबरू हुआ। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर कनाडा के दल का स्वागत किया। इससे पूर्व विद्यालय के निर्देशक एसके शर्मा व प्रधानाचार्य संजीव ने उनका स्वागत किया। दल में जैनेफर जैनेकिद, टीगन कैथी, रूडी कैलेश, विलियम मार्टज, एलिशा क्लार्ट, एबी विलफॉर्ट, ब्रायन मैक्टॉग, टीजन मैक्टॉग, कैटपेज, एलोरा ल्यूक शामिल रहे।