फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावी, व्यावहारिक व समय प्रबंधन आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई बोर्ड दिल्ली द्वारा प्रबंधन विषय पर शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला हुई, जिसमें शिक्षक शिक्षिकाओं को कक्षा में प्रभावी, व्यावहारिक व समय प्रबंधन के महत्वपूर्ण बातें सिखाई गईं।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यशाला में जनपद की सीबीएसई शिक्षण संस्थाओं में से 35 शिक्षक, शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। सीबीएसई दिल्ली द्वारा भेजे गये प्रशिक्षक धीरज सिंह ने शिक्षक, शिक्षिकाओं को अलग-अलग ग्रुपों में विभाजित कर बताया कि बेहतर कक्षा प्रबंधन के लिए व्यावहारिक कार्य प्रणाली, व्यावहारिक दृष्टिकोण, क्लास रूप प्रोफाइल करना बेहद जरूरी है। साथ ही प्रभावी प्रबंधन, व्यावहारिक प्रबंधन, समय प्रबंधन, कक्षा प्रबंधन का होना भी अति आवश्यक है।
प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने कहा कि बच्चों का विकास तभी संभव है, जब शिक्षक अपने प्रबंधन के द्वारा छात्र-छात्राओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करें। प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि बदलते परिवेश में कक्षा प्रबंधन के अध्ययन व तकनीकों की जानकारी होना शिक्षकों के लिए जरूरी है। डायरेक्टर डॉ. अनिल आर्य, निदेशक डॉ. सुनील आर्य ने आभार प्रकट किया। संचालन उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने किया। कार्यशाला में विपुल गौड़, चेतना बंसल, अरविंद कुमार, छाया, अरुण कुमार, पिंकी शर्मा, काजल शर्मा, सरिता पंवार, मुस्कान, नीरज कुमार, कमल प्रकाश, प्रशांत शर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें