फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराबर पर छूटी एक लाख और 50 हजार की कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मलकपुर गांव में सोमवार को एशियन चैंपियन सुभाष पहलवान के पिता स्वर्गीय चौधरी महावीर सिंह की याद में विशाल महिला एवं पुरुष दंगल का आयोजन किया । इसमें अन्य जनपदों से आए सैकड़ों पहलवानों ने भाग लिया। दंगल मेें हरियाणा केसरी सोनीपत सुनील और हरियाणा झज्जर नरेंद्र के बीच हुई एक लाख की कुश्ती बराबर पर छूटी। विजेता पहलवानों को ट्राफी और धनराशि देकर सम्मानित किया ।
विज्ञापन

दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीओ रमानंद कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव, एशिया चैंपियन सुभाष पहलवान, ग्राम प्रधान कृष्णपाल और डॉ. प्रताप लोयन ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। दंगल में सोनीपत, दिल्ली, हरियाणा, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बिजरौल, हेवा, सिनौली, मलकपुर, लोनी, गाजियाबाद आदि सहित कई जगहों से आए सैकड़ों पहलवानों ने भाग लिया और जीत के लिए एक-दूसरे को पटखनी दी। आयोजक महाबली सुभाष पहलवान, कृष्णपाल प्रधान और डॉ.. प्रताप लोयन ने बताया कि दंगल में एक लाख रुपये की कुश्ती हरियाणा केसरी सोनीपत सुनील और हरियाणा के झज्जर निवासी नरेंद्र के बीच हुई। जो बराबर पर टूटी। 50 हजार की दूसरी कुश्ती नीरज झज्जर और मोनू सैलाना के बीच हुई, जो बराबर पर छूटी। 25 हजार की तीसरी कुश्ती अनुज बीएसएफ और गौरव सीआईएसएफ के बीच हुई। यह भी कुश्ती बराबर पर छूटी। 21 हजार की चौथी कुश्ती सचिन नंगला और मोनू रोहतक के बीच हुई। इसमें सचिन विजयी रहा। इसके अलावा 11-11 हजार की दर्जनों कुश्ती हुई। इसमें विजेता पहलवानों को ट्राफी देकर आयोजक ने सम्मानित किया। दंगल को सफल बनाने मेें जयवीर एडवोकेट, डॉ. विजय सिंह, डॉ. प्रताप लोयन, अनिरुद्ध प्रधान, दीपक प्रधान, सुनील पंवार, श्याम सिंह दरोगा, कोच जयभगवान, महावीर, डॉ. नीटू, इंद्रपाल प्रधान, बाबूराम, श्याम, कोच अशोक, पहलवान अजित, सतवीर पहलवान का योगदान रहा। दंगल के आयोजकों ने मुख्य अतिथियों को शॉल और प्रतीक चिह्न भेंटकर कर सम्मानित किया और समय निकालकर दंगल में आने पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें