फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ निकाय के लिए पड़े 121 डाकमत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव के लिए राज्य कर्मियों का डाक मत से मतदान कराया। इस दौरान आठ निकाय के लिए 121 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटर लिस्ट के अनुसार कर्मचारियों की एआरओ ने वोट डलवाई। बड़ौत पालिका के लिए सबसे अधिक 91 मतों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को गेटवे पब्लिक स्कूल में राज्य कर्मियों ने डाक मत पत्रों से मतदान किया । तीनों नगर पालिका और पांच नगर पंचायत के लिए अलग-अलग टेबल लगाई । इसमें एक-एक एआरओ और दो सहायक कर्मचारी तैनात रहे। शाम पांच बजे तक 121 कर्मचारियों ने डाक मत से वोट डाले। बड़ौत नगर पालिका के लिए सबसे ज्यादा वोट अध्यक्ष और सभासद पद के लिए डाले गए। 91 कर्मचारियों ने यहां डाक मत से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अन्य नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए कहीं तीन, तो कहीं चार और आठ तक वोट डाले गए। मतदान कर्मचारियों ने वोटर लिस्ट को देखकर वोट डाले गए। कर्मचारियों के पहचान पत्र देखे गए। वोटर लिस्ट को देखकर नाम देखकर उसको लाल पैन से मार्क किया। उसके सामने पीबी (पोस्टल बैलेट) लिखा। डाक मत प्रभारी डीडीओ हुब लाल ने बताया आठ टेबल पर 121 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

93 पुरुष और 28 महिलाओं ने डाले वोट
जिला विकास अधिकारी हुबलाल ने बताया डाक मत से हुए मतदान में तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत के लिए मतदान हुआ है। इसमें 121 कर्मचारियों ने वोट डाले, जिसमें 93 पुरुष और 28 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


किस निकाय के लिए कितने वोट डाले
निकाय वोट
बड़ौत 91
खेकड़ा 02
बागपत 09
टटीरी 03
दोघट 04
टीकरी 03
छपरौली 08
सराय 01

अध्यक्ष पद के दावेदार नहीं पहुंचे
कर्मचारियों के मतदान के दौरान सभी वार्ड के सभासद और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को भी सूचना दी। अध्यक्ष पद के लिए कोई भी दावेदार मतदान देखने नहीं पहुंचा। बागपत नगर पालिका के कई वार्डों से सभासद के दावेदारों ने डाक मत से हुए मतदान की प्रक्रिया को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें