फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा शूटर दीपेंद्र ने थाईलैंड में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरा शूटर दीपेंद्र ने थाईलैंड में लहराया परचम
विज्ञापन

दो स्वर्ण पदक लेकर लौटे शूटर का ग्रामीणों ने किया स्वागत
फोटो संख्या 5
बिनौली (बागपत) ।
थाईलैंड के बैंकाक में भारत का परचम लहराकर सोमवार को लौटे वीर शाहमल राईफल क्लब बिनौली के पैरा शूटर दीपेंद्र सिंह का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

वीर शाहमल राईफल क्लब, बिनौली के होनहार पैरा शूटर दीपेंद्र सिंह ने थाईलैंड के बैंकाक में आयोजित पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। क्लब के कोच अमित श्योरान ने बताया कि पैरा शूटर दीपेंद्र सिंह ने पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में देश की ओर से अपनी चुनौती पेश की , इसमें उसने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में 578/600 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीता और टीम स्पर्धा में मनीष नरवाल और आकाश वाल्मीकि के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता। कोच अमित श्योरान ने बताया कि शूटर दीपेंद्र ने जो स्कोर प्राप्त किया है वह वर्ल्ड रिकॉर्ड से मात्र एक पाइंट कम हैं, लेकिन फाइनल में 238.3 का स्कोर प्राप्त कर दीपेंद्र ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पैरा शूटर दीपेंद्र सिंह े इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु अमित श्योरान और माता पिता को देते हैं। उसका लक्ष्य 2020 के पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है। स्वागत करने वालों में कोच अमित श्योरान, सुंदर सिंह राठी, नवाब सिंह राणा, प्रशांत धामा, नकुल शर्मा, राजीव चौहान, वाटसन मलिक, अमित प्रधान, कुणाल मलिक, सनवर श्योरान, अनुराग तोमर, सावेज, टेकराम नागर, शिवा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें