दोघट (बागपत)। पलड़ी गांव में दाहा-बरनावा मार्ग पर 11 हजार विद्युत लाइन के तार एवं दो खंभे टूटे हैं। नाराज ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
गांव में जनता इंटर कॉलेज के पास दाहा-बरनावा मार्ग पर गन्ने से भरा ट्रक 11 हजारी विद्युत लाइन के तारों में उलझ गया था। इससे कारण दो विद्युत खंभे टूट गए थे। पिछले 15 दिनों से ये टूटे पड़े हैं। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तार काटकर नीचे डाल दिए। ग्रामीणों ने दाहा-बरनावा मार्ग पर एकत्रित होकर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना शुरू होगा। इसमें रामगोपाल, रामकरण, छोटल, बुद्ध प्रकाश, यामीन खान, सत्यवीर, अमित कुमार, धर्म देव, यशपाल, सुंदर और प्रवीण मौजूद रहे।