डाक मतपत्र के लिए 16 अधिकारियों को जिम्मेदारी
बागपत। प्रशासन ने निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। 16 ग्राम विकास अधिकारियों को नमूना डाक मत पत्र जारी करने के कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। डीडीओ ने निर्देशित किया कार्य में लापरवाही न बरती जाए।
तीसरे चरण में 29 नवंबर को बागपत, बड़ौत, खेकड़ा नगर पालिका, दोघट, टीकरी, छपरौली, अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत में निकाय चुनाव होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने अफसरों को ड्यूटी निर्धारित करा दी गई है। डाक नमूना पत्र जारी करने के लिए डीडीओ हुब लाल को प्रभारी बनाया है। डीडीओ ने प्रमोद कुमार, राकेश कुमार को बागपत नगर पालिका, प्रेम कुमार, गंगाराम अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत, सुधीर रूहेला, मुकेश यादव को अमीनगर सराय नगर पंचायत, धर्मेंद्र कुमार, रोशनलाल खेकड़ा नगर पालिका, सतीश कुमार भूपेंद्र कुमार बड़ौत नगर पालिका, कृष्ण कुमार, रविंद्र कुमार को टीकरी नगर पंचायत, रविंद्र कुमार, मेमपाल सिंह दोघट, वीरेंद्रपाल, संदीप कुमार छपरौली नगर पंचायत की जिम्मेदारी ग्राम विकास अधिकारियों को दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह, प्रधान सहायक राजेश कुमार शर्मा, प्रधान सहायक संजय कुमार, लेखाकार राजकुमार उक्त अफसरों के साथ रहकर कार्य को अच्छी तरह से समाप्त कराएंगे। डीडीओ हुब लाल ने निर्देशित किया कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।