फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छह घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में छह घायल, एक रेफर
विज्ञापन

बागपत/चांदीनगर। अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
भैड़ापुर निवासी पुनीत व सन्नी बृहस्पतिवार देर शाम बाइक पर सवार होकर रटौल जा रहे थे। जैसे ही रटौल गांव के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। वे दोनो गंभीर रुप से घायल हो गए। उनका अस्पताल में उपचार कराया। पुनीत की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रटौल निवासी इब्राहिम बाइक से बडागांव जा रहे थे। रटौल-ढ़िकौली मार्ग पर प्लांट के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़त हो गई। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसका रटौल में निजि चिकित्सक से इलाज कराया। वहीं गाजियाबाद निवासी अहसान, बाइक से बड़का गांव से लौट रहे थे। जैसे ही चांदीनगर थाने के पास पहुंचे,तभी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे स्थित गौरीपुर मोड के पास बाइक को मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो युवक राजेश और मोहित निवासी बड़ौत घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें