फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तुलसी विवाह के अवसर पर ठाकुरद्वारा से श्रीकृष्ण महाराज मित्र मंडल के सौजन्य से ठाकुर जी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते ठाकुरद्वारे पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

ठाकुरजी की शोभायात्रा का जुलूस पट्टी चौधरान, सर्कुलर रोड, पट्टी मेहर, कोताना रोड, नेहरू मूर्ति, पंचवटी मंदिर, कैनाल रोड, गांधी रोड, अतिथि भवन, घट्टा बाजार होते ठाकुरद्वारे पर समाप्त हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे संस्था का बैनर लेकर बच्चे चले और आतिशबाजी छुड़ाई । उसके पीछे दिल्ली, खेकड़ा, मेरठ, बड़ौत के बैंड धार्मिक धुने बजाते चल। बैंडों के बीच में भगवान पर आधारित झांकियां चली और सबसे पीछे रथ में ठाकुर जी की प्रतिमा विराजमान रही। इसमें आगे महिलाएं कीर्तन करते चली। जगह-जगह ठाकुर जी की श्रद्धालु पूजा अर्चना कर रहे। इसमें घनश्याम शर्मा, सुभाष शर्मा, पवन पंडित, ब्रजेश, संजीव शर्मा, बाबू राम, हरीश मोहन अग्रवाल, राम गोपाल अग्रवाल, योगेश, ईश्वर राही, राम कुमार राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें