फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की बदहाल बिजली आपूर्ति से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर की चरमराई विद्युत आपूर्ति के कारण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 24 घंटे मे 11 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

तहसील स्तरीय खेकड़ा नगर को 20 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश हैं, दिन भर आंख मिचौनी के बीच मात्र 24 घंटे मे 11 से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति लोगों को मिल पा रही है। दिन में सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक 3 घंटे ही आंख मिचौनी के बीच बिजली दी गयी। जबकि रात्रि में 1 बजे से चार बजे तक आपूर्ति ठप्प रही। बिजली आपूर्ति ठप्प रहने के कारण लोग खासे परेशान हैं। गर्मी के साथ ही पेयजल किल्लत आदि से जूझना पड़ रहा है। विद्युत निगम के अधिकारी सुधार का आश्वासन देकर लोगों को बहका रहे हैं। जेई रविप्रताप का कहना है कि जर्जर हाल लाइनें टूटते रहने के कारण आपूर्ति ठप रहती है। जल्द ही समस्या का निदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें