फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में पशु संबधी जानकारियां दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन कॉलेज के हाल में भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के पशुपालन डेयरी तथा मत्स्य पालन विभाग की केंद्रीय पशुपालन पंजीकरण ने संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम एवं पशुपालक गोष्ठी का आयोजन किया।
इस मौके पर पंजीकृत पशु स्वामियों को योजना के मुख्य अधिकारी डॉ. एसके सिंह, उपमंडल अधिकारी राजपाल सिंह और प्रभारी पशु चिकित्सक खुशीराम ने पंजीकृत पशु प्रमाणपत्र बांटे। डॉ. एचके सिंह ने पशु पालकों को योजना के बारे को बताया ई-पशु हार्ट का रिकॉर्ड राष्ट्रीय गोकुल मिशन, राष्ट्रीय कामधेनु अवार्ड और गोशालाओं में नकारा सांड़ बधिया करण करने और पंजीकृत गौशाला में हर साल समन्वय स्थापित कर सांड़ को स्थानांतरण करने की सलाह दी। ताकि इन ब्रीडिंग से भी बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधिकारियों ने संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के बारे में बताया और शहीद महान क्रांतिकारियों की जीवनी पर प्रकाश डाला। पशु चिकित्सालय के प्रभारी खुशीराम ने पशुपालकों को सरकारी पशु पंजीकरण, पशु टीकाकरण, पशुओं को कृमि नाशक दवा, पशु हार्ट, पशु प्रबंधन, दुग्ध प्रतियोगिता और पशुओं को कृत्रिम गर्भाधान आदि की जानकारी दी। इसमें मोहर सिंह, जगमेहर सिंह, कृष्णपाल सिंह, नरेश पाल, इंद्रपाल सिंह, हरपाल, मांगेराम, बलबीर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें