फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण व्यवस्था बनी जी का जंजाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के रेलवे स्टेशन पर आरक्षण व्यवस्था यात्रियों के लिए जी का जंजाल बन गई है। लिंक न आने से यात्री परेशान हैं, लेकिन बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। नगर के रेलवे स्टेशन पर लगी आरक्षण खिड़की से यात्रियों का आरक्षण नहीं हो पा रहा है। आरक्षण कराने को लेकर यात्री सुबह से लाइन में खड़े हो जाते हैं, लेकिन आरक्षण न होने से उन्हें दिक्कतेें हो रही है। यात्रियों में सोनू, महेश, विकास, अमरदीप, कपिल, उत्तम का कहना था कि पिछले कई दिनों से आरक्षण कराने को लेकर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आरक्षण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जब इस संबंध में आरक्षण क्लर्क राजकुमार से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि कभी-कभी लिंक न आने से दिक्कतें हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें