फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

% मस्जिद के नल से पानी लेकर मैं सूरज को देता हूं जल’

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कौमी एकता मुशायरा और कवि सम्मेलन में देशभक्ति की बयार बही। आपसी भाईचारे और देशभक्ति की रचनाएं पढ़ी गई। श्रोता देर रात तक सम्मेलन में जमे रहे। आयोजकों की ओर से कवियों को सम्मानित किया ।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट ने बताया शहर के बड़ा बाजार में स्वतंत्रता दिवस पर कौमी एकता मुशायरा और कवि सम्मेलन हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब कोकब हमीद ने शमां रोशन कर शुभारंभ किया। कवि अनामिका जैन अंबर ने %मां दीपावली पर क्यों न आए पापा अब की बार’ कविता सुनाकर श्रोताओं को भावुक कर दिया।
कवि योगेंद्र ने कहा मस्जिद के नल से पानी लेकर मैं सूरज को देता हूं जल’ कविता सुनाकर खूब दाद बटोरी। श्रोताओं ने उन्हें सराहा। भाईचारे पर उन्होंने अन्य कई रचनाएं पढ़ी, जिन्हें सराहा गया।
विज्ञापन

शायर नदीम साजने कहा दीये जमीन में बोने से कुछ नहीं होगा, सबब तलाश करो अपने हार जाने का, किसी की जीत पर रोने से कुछ नहीं होगा’ सुनाकर वाहवाही लूटी। इसमें शबा बलरामपुर, मोनिका देहलवी, दानिक गजल ने एक से बढ़कर रचना प्रस्तुत की। लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर भाईचारे और एकजुट रहने का आह्वान किया । चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट ने अतिथियों का स्वागत किया। मुशायरे का संचालन हिनान बदायूंनी और एडवोकेट देवेंद्र आर्य ने संयुक्त रूप से किया। इसमें उदय सिंह चौहान, विपिन कुमार, राजपाल शर्मा, नंदलाल डोगरा, संजय रूहेला, मिट्ठन लाल, इकरामुल्ला, मुस्तफा हैदर, अकबर सदर, यूसुफ मलिक, शहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें