फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों को मिलेगा स्मार्ट फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गेहूं और धान की क्रॉप कटिंग के लिए शासन स्तर से सभी लेखपालों को स्मार्ट फोन मिलेगा। केंद्र सरकार से जारी सीसीई-एग्री एप पर किए कार्य को अप लोड करना होगा। तहसील परिसर में अपर सांख्यिकी अधिकारी ने लेखपालों को एप का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

बागपत तहसील परिसर में जिले के लेखपालों को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण दिया । प्रशिक्षक अपर सांख्यिकी अधिकारी सुशील कुमार गौतम ने कृषि मंत्रालय से जारी किए सीसीई-एग्री के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया प्रत्येक लेखपाल को सरकार की ओर से एक स्माट फोन दिया जाएगा। इसमें एप पहले से ही अप लोड रहेगा। हर लेखपाल प्रत्येक गांव में जाकर धान और गेहूं की फसल की नियम के अनुसार क्रॉप कटिंग कराएंगे। इसके बाद एप उसको अप लोड़ किया जाएगा। इससे मंत्रालय फसल की स्थिति का जायजा लें सकेंगे। सितंबर माह से इसकी शुरूआत होगी। इसी माह में मोबाइल उपलब्ध हो जाएंगे। लेखपाल को इसके लिए कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसमें नायब तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा, कानूनगो रोहित तोमर, कानूनगो कुलदीप राठी, विनोद शर्मा, राजेश कुमार, श्यामपाल राठी, अनिल जानी, सुशील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें