बड़ौत (बागपत)।
महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित समारोह में 2017 की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में समाज के 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कश्यप ने कहा इसका मूल उद्देश्य समाज में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना है । उन्होंने ट्रस्ट द्वारा चलाए जाने वाली छात्रवृत्ति के शुभारंभ की घोषणा की जो 2018 में मेधावी छात्र-छात्राओं को आर्थिक मदद और पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। मुख्य अतिथि रामगोपाल कश्यप ने कहा समाज को शिक्षित करने और बच्चों को तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास से जोड़ा जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते ब्रहम सिंह कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज में फैली बुराई को केवल शिक्षित होकर ही दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन अशोक अंतिल ने किया। इस मौके पर बंसी लाल, कृष्णलाल ने भी विचार रखे। इस दौरान हाईस्कूल और इंटर कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया । इसमें रणवीर सिंह, अनिल, पंकज कश्यप, भारत, प्रशांत, गुरु दत्त, प्रेमचंद, राजेश, रजनी, मीना, प्रवेश, नीलम, तेजवीर, कृष्णपाल, अमित, परमवीर, सतबीर, सत्यप्रकाश, गुरुचरण, हर्ष, श्रीपाल आदि रहे।