फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन सड़क व बाजारों पर छाया रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से पड़ी रही भीषण गर्मी के चलते लोग बिलबिला उठे है। रविवार को स्थिति ओर भी भयानक हो गई। गर्मी से बचने के लिए लोग इधर-उधर छांव की तलाश करते रहे। वहीं पूरे दिन दिन बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

विगत एक सप्ताह से भीषण गर्मी लोगों पर कहर बरपा रही है। गर्मी के चलते लोग न तो एक जगह सही ढंग से बैठ रहे हैं और न ही खा पी रहे हैं। गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। लोगों को न तो घर पर चैन मिल पा रहा है और न ही बाहर। सुबह आठ बजे के बाद गर्मी लोगों पर कहर बरपाना शुरू कर देती है, इस कारण सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। इतना ही नहीं पड़ रही भीषण गर्मी के चलते एसी , कूलर और पंख तक फेल हो चुके हैं। ऊपर से अंधाधुंध विद्युत कटौती लोगों की मुश्किलें ओर बढ़ा रहा है। छांव की तलाश में लोग इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन कहीं पर भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा है। अब तो लोग बस बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें