फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में गन पाइंट पर 11 लाख की डकैती

Fri, 13 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जांच करती टीम, फिंगर प्रिंट लेते एक्सपर्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के छपरौली के टांडा गांव में बदमाशों ने गन पाइंट पर नगदी आभूषण समेत 11 लाख की डकैती डाली। बदमाश दो घंटे तक तांडव के बाद परिजनों को बंधक बनाकर कमरे में बंद करके मैन गेट की कुंडी लगाकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


  सवेरे चार बजे के बाद पड़ोसी ने रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर गेट खोला। सवेरे पुलिस को वारदात की जानकारी दी तो मौके पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ सुराग तलाशे और एक्सपर्ट टीम ने फिंगर प्रिंट लेकर जांच को भेजे। डकैती से क्षेत्र में हड़कंप मचा। घटना बुधवार की रात करीब दो बजे की है, जब घर में वसीम और उसकी पत्नी फरहाना और बच्चे , बड़े भाई की पत्नी और उसके बच्चे और  छोड़ा भाई अंजीम सो रहे थे। बदमाशों ने  सभी को बंधक बना लिया और गन पाइंट पर अलमारी, संदूक और बाइक की चाबी ले ली।

तीन बदमाशों ने सारे परिजनों को गन पाइंट पर रखा और शेष बदमाश घर में रखे कीमती जेवर और नगदी निकालते रहे। इस दौरान बदमाशों ने फ्रीज में रखी मिठाई खाई और जग से पानी पिया और तीन कमरों को खंगाला। बदमाश घर में रखी करीब चार लाख की नगदी, 20 तौला सोने और दो किग्रा चांदी के  जेवर और बाइक अपने कब्जे में ले लिए, इससे करीब 11 लाख रुपये की कीमत की नगदी, जेवर और बाइक ले गए।
विज्ञापन


बोलने पर गोली मारने की धमकी देते रहे, सवेरे करीब 4 बजे  जाते जाते उन्हें सभी को एक कमरे में बंद करके बाहर से गेट बंद करके बाहर गली में आए और मैन गेट को भी बाहर से बंद करके फरार हो गए। जोर जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकार पड़ोस के युवक किफैत ने दरवाजे खोलकर उन्हें बाहर निकाला। डकैती की घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में फै ल गई। पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने करीब 1 घंटे तक पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर कॉल की लेकर वह रिसीव ही नहीं हुई तो उन्होंने पुलिस चौकी पर जाकर डकैती की जानकारी दी। मौके पर डॉग स्कवायड की टीम और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट गए और मामले की छानबीन की। एसओ छपरौली विजय सिंह ने बताया  पीड़ित वसीम की तहरीर पर तीन लोगों के नामजद और अन्य अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें