फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन डयूटी न करने पर 11 संविदा चालकों पर चला हंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना ड्यूटी में लापरवाही करने वाले 11 संविदा चालकों की रोडवेज ने संविदा समाप्त की है। अन्य चालकों को इस संबंध में हिदायत दी गई है। विभागीय रिकार्ड के अनुसार बड़ौत डिपो में निगम की 80 और अनुबंधित 45 बसें है। निगम की बसों पर कुल 20 ड्राइवर व 19 परिचालक है जबकि अनुबंधित बसों पर 186 परिचालक व 161 चालक है। कोरोना वायरस के प्रभाव की शुरूआत होते ही बसों के पहिया थम गए थे। दोबारा से प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक छोड़ने के लिए बसों को सड़कों पर उतारा गया है। इस दौरान अधिकांश चालकों व परिचालकों की कोरोना में ड्यूटी लगायी गई थी। मगर, लगातार नोटिस व सूचना दिए जाने के बावजूद 11 संविदा चालक ड्यूटी करने नहीं पहुंचे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रोडवेज विभाग ने उनकी संविदा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

एआरएम योगेंद्रपाल सिंह व संचालन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि जिन संविदा चालकों की संविदा समाप्त की है, उनमें आर्यवृत्त खोखर, कंवरपाल सिंह, पिंटू, संजीव कुमार, राहुल कुमार, राहुल, ओमवीर, पवन कुमार, इंद्रपाल सिंह, नीटू कुमार, देवेंद्र सिंह आदि शामिल है। सभी की संविदा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें